फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur Police Stops Child Marraige at Majra.

12 साल का दूल्हा, 18 की दुल्हन, मगर शादी से पहले पहुंच गई पुलिस

Fri, 28 Apr 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Fri, 28 Apr 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Sirmaur Police Stops Child Marraige at Majra.

हिमाचल की सिरमौर पुलिस और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम ने माजरा में चल रहे बाल विवाह को रुकवा दिया। माजरा की बंगाला बस्ती में एक नाबालिग लड़के (12 वर्ष) का विवाह लगभग 18 साल की युवती के साथ करवाने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन


सुबह उसकी बारात निकलनी थी, लेकिन ऐन मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शादी रूकवा दिया। एसपी सौम्या सांबशिवन स्वयं मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को समझा कर शादी रुकवाई। पुलिस ने दुल्हा और दुल्हन दोनों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माजरा की बंगाला बस्ती में बाल विवाह था। वीरवार को बारात जानी थी। इसके लिए बस्ती में ही शादी की रस्म होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर संयुक्त टीम ने शादी को रुकवा दिया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग को इसकी सूचना मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन, सीडीपीओ पांवटा रूपेश और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि वहां पर कुछ समय के लिए हंगामा भी हुआ, लेकिन परिजन मान गए।

एसपी सौम्या के अनुसार जिस बच्चे की शादी हो रही थी उसकी उम्र 12 वर्ष है। जबकि लड़की की उम्र का पूरा पता नहीं लग सका है। वह 18-19 वर्ष की प्रतीत हो रही है। लड़का स्थानीय है जबकि लड़की हरियाणा के कुरूक्षेत्र की है।


इस मामले में पुलिस ने लड़के और लड़की दोनों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, सीडीपीओ पांवटा साहिब रुपेश ने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और यह कार्रवाई की गई। पुलिस, बाल संरक्षण इकाई और उनकी टीम मौके पर मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed