फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur News youth jumped into the river from the Yamuna bridge divers saved him

Sirmaur News: युवक ने यमुना पुल से नदी में लगा दी छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Tue, 09 Jul 2024 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Jul 2024 08:18 PM IST
सार

जिला सिरमौर में एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाने पर लोग चिल्लाए। जिसके बाद यमुनाघाट पर तैनात स्थानीय गोताखोर शिवा, लक्की और अभिमन्यु ने नदी में डूब रहे आकाश को बाहर निकाला गया। युवक की रीढ़ की हड्डी और टांग में गंभीर चोटें लगी हैं।

विज्ञापन
Sirmaur News youth jumped into the river from the Yamuna bridge divers saved him
स्थानीय गोताखोर टीम डूब रहे युवक को बचा कर अस्पताल ले जाते हुए: स्त्रोत: श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंगलवार को एक युवक ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि स्थानीय गोताखोर नदी किनारे तैनात थे। जिससे युवक की जान बचाई जा सकी। गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार देवीनगर निवासी युवक आकाश (24) ने मंगलवार को यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाने पर लोग चिल्लाए।

विज्ञापन


जिसके बाद यमुनाघाट पर तैनात स्थानीय गोताखोर शिवा, लक्की और अभिमन्यु ने नदी में डूब रहे आकाश को बाहर निकाला गया। युवक की रीढ़ की हड्डी और टांग में गंभीर चोटें लगी हैं। घायल को सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। पुलिस को सूचित किया गया। घायल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने कहा कि आपातकाल वार्ड में तैनात डॉ. तुषार ने घायल का उपचार किया। हालत गंभीर होने पर युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed