सिरमौर: डॉ. बिंदल ने विक्रमादित्य सहित तीन पर किया मानहानि का दावा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अन्य कांग्रेस नेताओं पर मानहानि का दावा करते हुए उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अन्य कांग्रेस नेताओं पर मानहानि का दावा करते हुए उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। गुरुवार को इस संबंध में मीडिया को बयान जारी कर डॉ. बिंदल ने कहा कि चंद लोगों ने उनके चरित्र पर अंगुली उठाने का प्रयास किया। लिहाजा, उन्होंने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस उच्च न्यायालय ने इस तरह की गलत टिप्पणियां करने पर रोक लगाई है।
अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रतिवादी बिना सत्यापन किए इस तरह की टिप्पणियां नहीं करेंगे। बिंदल ने बताया कि उन्होंने विक्रमादित्य सिंह सहित देशराज लबाना और सोमदत्त के खिलाफ इस सिलसिले में शिकायत दर्ज करवाई थी। कांग्रेस के अन्य लोगों की ओर से की जा रही इस तरह की टिप्पणियां पर डॉ. बिंदल ने कहा कि मामला मानहानि से बढ़कर कोर्ट की अवमानना का बनेगा। इसलिए कांग्रेसी ऐसे चरित्रहनन की वार्ता को बंद करें।