फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Delivery done in minus degree temperature in a car stuck in snow, mother and child healthy

सिरमौर: बर्फ में फंसी कार में माइनस डिग्री तापमान में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Thu, 03 Feb 2022 09:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

हरिपुरधार से सटे कुपवी क्षेत्र की बावत पंचायत की गर्भवती को आपात स्थिति में कार में ही प्रसूति के लिए मजबूर होना पड़ा। बर्फबारी के बीच माइनस एक डिग्री सेल्सियस तापमान में कार के अंदर ही डिलीवरी करवा दी। प्रसूति के बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी चाडना में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
Sirmaur: Delivery done in minus degree temperature in a car stuck in snow, mother and child healthy
प्रसव के बादजच्चा-बच्चा स्वस्थ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार से सटे कुपवी क्षेत्र की बावत पंचायत की गर्भवती को आपात स्थिति में कार में ही प्रसूति के लिए मजबूर होना पड़ा। गावे गांव की 22 वर्षीय सरिता को वीरवार सुबह के समय प्रसव पीड़ा हुई। पति लाल सिंह पत्नी को कार में बैठाकर घर से सोलन अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिनरास्ते में बर्फबारी शुरू हो गई। बड़ी मुश्किल से वह हरिपुरधार तक पहुंच गए, लेकिन आगे सभी सड़कें बंद हो चुकी थीं। 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए कॉल की तो सड़कें बंद होने की बात कहकर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। 

विज्ञापन


पत्नी व बच्चे की जान बचाने के लिए लाल सिंह हरिपुरधार से सोलन की ओर निकल पड़े। वह चाडना तक ही पहुंच पाए। वहां उनकी कार ने भी जवाब दे दिया। चाडना में उन्होंने किसी से ईएमटी बलबीर का फोन नंबर लिया। बलबीर वहीं पर थे और तुरंत कार के पास पहुंच गए। उन्होंने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। लाल सिंह के आग्रह के बाद बलबीर सिंह डिलीवरी कराने के लिए राजी हो गए और बर्फबारी के बीच माइनस एक डिग्री सेल्सियस तापमान में कार के अंदर ही डिलीवरी करवा दी। प्रसूति के बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी चाडना में दाखिल किया गया है। पीएचसी चाडना में कार्यरत डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed