फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur Anirudh Verma became a technical officer in the Air Force

Sirmour News: वायु सेना में तकनीकी अफसर बने सिरमौर के अनिरुद्ध वर्मा

Fri, 27 Jan 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 09:08 PM IST
सार

सिरमौर जिले के नाहन के अनिरुद्घ वर्मा डेढ़ साल की कठिन परीक्षा के बाद वायु सेना में बतौर तकनीकी अफसर तैनात हुए हैं। 21 जनवरी को (वायु सेना तकनीकी कॉलेज) एफटीसी बंगलूरू में हुई पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें वायु सेना में ये रैंक मिला।

विज्ञापन
Sirmaur Anirudh Verma became a technical officer in the Air Force
सिरमौर के अनिरुद्ध वर्मा अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के अनिरुद्घ वर्मा डेढ़ साल की कठिन परीक्षा के बाद वायु सेना में बतौर तकनीकी अफसर तैनात हुए हैं। 21 जनवरी को (वायु सेना तकनीकी कॉलेज) एफटीसी बंगलूरू में हुई पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें वायु सेना में ये रैंक मिला। बंगलूरू में एक साल और हैदराबाद में छह माह की ट्रेनिंग के बाद अनिरुद्घ को वायु सेना में बतौर तकनीकी अफसर रैंक मिला है। इस उपलब्धि से उनके घर पर खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


24 जनवरी को अपने घर नाहन लौटे। अनिरुद्घ वर्मा ने बताया कि डेढ़ साल की कठिन परीक्षा के बाद उन्होंने वायु सेना में तकनीकी अफसर का पद हासिल किया है। उनकी तैनाती बंगलूरू में हुई है। 16 फरवरी को वह पदभार संभालेंगे। पिता संजीव वर्मा ने बताया कि बचपन से ही अनिरुद्घ की रूचि तकनीकी के क्षेत्र में रही। वह मशीनों के साथ कुछ न कुछ नया करते रहते थे। अनिरुद्घ की माता अनीता वर्मा ने कहा कि बेटे की सफलता से खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed