{"_id":"5b56c9ee4f1c1b4a748b6a40","slug":"singer-nitin-in-top-14-of-indian-idol-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल के टॉप 14 में पहुंचा हिमाचल का ये बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन आइडल के टॉप 14 में पहुंचा हिमाचल का ये बेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी के शो इंडियन आईडल में जिला ऊना के मुबारिकपुर निवासी नितिन टॉप 14 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। नितिन ने अपनी गायकी के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उस पर क्षेत्र के लोगों को न केवल गर्व है बल्कि सभी
विज्ञापन
नितिन की प्रशंसा के साथ-साथ इस बार विजेता बनने की भी प्रार्थना कर रहे हैं। रविवार को प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में गगरेट क्षेत्र के नितिन ने न केवल अपनी गायकी का बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि कार्यक्रम के तीनों जजों की खूब वाहवाही भी लूटी।
विज्ञापन
टॉप 14 में आने के बाद नितिन ने इस सफलता का श्रेय भगवान कृष्ण, अपने माता-पिता और सभी चाहने वालों को दिया। गौरतलब है कि देवभूमि हिमाचल के दो युवा इंडियन आईडल के टॉप 14 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों संजीव पराशर, विकास विक्की, प्रदीप डढवाल, धैर्य शर्मा, अपूर्व शर्मा, प्रणव, तुषार, दिनेश शर्मा, पंकज, अरविंद ने नितिन की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली गायक ने जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है।