{"_id":"63d407cc22cc9518af148692","slug":"siddhpur-center-of-excellence-of-horticulture-department-restored-by-the-government-in-mandi-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी में बागवानी विभाग का सिद्धपुर उत्कृष्टता केंद्र सरकार ने किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंडी में बागवानी विभाग का सिद्धपुर उत्कृष्टता केंद्र सरकार ने किया बहाल
Fri, 27 Jan 2023 11:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:38 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने जिला मंडी में बागवानी विभाग का सिद्दपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहाल कर दिया है। कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अपने ही फैसले पर बैक फुट में चली गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला मंडी में बागवानी विभाग का सिद्दपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहाल कर दिया है। कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अपने ही फैसले पर बैक फुट में चली गई है। सरकार अब तक 600 से ज्यादा विभागों और कार्यालयों को बंद कर चुकी है। बहाल किए सेंटर को ही सबसे पहले सरकार ने बंद करने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा सरकार के विदाई लेने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने इस सेंटर को बंद करने की अधिसूचना गत 17 दिसंबर, 2022 को जारी की थी। अब सरकार ने इस सेंटर को लेकर नई अधिसूचना संख्या एचटीसी-ए(1) -3/2018-वीओएल-4 जारी की है। राज्य के सचिव उद्यान अमिताभ अवस्थी ने यह अधिसूचना जारी की है। गौर हो कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने अगस्त, 2022 में इस सेंटर को खोलने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन