फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sick elderly man carried on back, walking six kilometers through one and a half to two feet of snow.

Chamba: डेढ़ से दो फीट बर्फ में छह किमी पैदल चल बीमार बुजुर्ग को पीठ पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

Thu, 29 Jan 2026 04:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jan 2026 04:22 PM IST
सार

डायबिटीज से पीड़ित 63 वर्षीय चुहडू राम की हालत गुरुवार अल सुबह से होने से बिगड़ना शुरू हो गई। हालत काफी खराब हो जाने पर बुजुर्ग की पत्नी दानी देवी और बेटी शिल्पा ने अपने आस-पड़ोस और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी।

विज्ञापन
sick elderly man carried on back, walking six kilometers through one and a half to two feet of snow.
मरीज को पीठ पर उठाकर पहुंचाया अस्पता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक मरीज को डेढ़ से दो फीट बर्फ के बीच पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डायबिटीज से पीड़ित 63 वर्षीय चुहडू राम की हालत गुरुवार अल सुबह से होने से बिगड़ना शुरू हो गई। हालत काफी खराब हो जाने पर बुजुर्ग की पत्नी दानी देवी और बेटी शिल्पा ने अपने आस-पड़ोस और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी। इसके बाद, ग्रामीणों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वयं आगे आने का निर्णय लिया। डेढ़ से दो फीट बर्फ के बीच लोगों ने एक-एक करके बुजुर्ग को पीठ पर उठाकर छह किलोमीटर का पैदल सफर तय सामरा सियुका से कोहला नामक स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन

https://spidercms.amarujala.com/hyperlocal-video/videos#

जहां से आगे निजी वाहन के जरिये बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। पंचायत उपप्रधान देवो राम, वार्ड सदस्य शीलू, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, निचू राम ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद उपमंडल भरमौर के तहत आती ग्राम पंचायत रूहणूकोठी में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए बताया कि क्षेत्र की सड़कें अभी तक बर्फबारी के कारण बंद हैं। कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़कें बहाल करवाकर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग उठाई है। बावजूद इसके अभी तक सड़कों से बर्फ तक नहीं हटाई जा सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed