{"_id":"2bda5170fe55a50ed4780e86b7a26944","slug":"shrimadbhagwat-katha-at-rammandir-shimla-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम मंदिर में जानी प्रभु की बाल लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम मंदिर में जानी प्रभु की बाल लीला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीराम मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रभु की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती ने प्रवचन किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शिमला शाखा की मुख्य प्रचारक रुकमणि भारती ने बताया कि कथा का शुभारंभ भागवत पूजन के साथ हुआ।
इसके बाद भगवान की स्तुति की गई। पावन आरती के साथ कथा संपन्न हुई। कथा सुनने आए लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।
रुकमणि भारती ने बताया कि 20 जून को श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रीराम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की सदस्य संयोगिता भारती, रव्या भारती, किरण भारती, नवनीत भारती और अनीता भारती भी मौजूद रहीं।