फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shrikhand yatra, read schedule.

पढ़िए, इस बार की श्रीखंड महादेव यात्रा का शेड्यूल

Mon, 08 Jun 2015 09:03 AM IST
आनी (कुल्लू)
आनी (कुल्लू) Updated Mon, 08 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
shrikhand yatra, read schedule.

कुल्लू जिले में 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव यात्रा 17 से 31 जुलाई तक होगी। पिछले साल से इस धार्मिक यात्रा को प्रदेश सरकार ने ट्रस्ट के अधीन किया है। कुल्लू के डीसी चेयरमैन हैं।

विज्ञापन


यात्रा को सफल बनाने के लिए निरमंड में डीसी कुल्लू राकेश कवंर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जुलाई को दशनामी जूना अखाड़े से माता अंबिका और दत्त महाराज की छड़ी यात्रा के साथ ही श्रीखंड महादेव यात्रा का श्रीगणेश किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने कहा कि इस बार यात्रा में वही श्रद्धालु भाग ले पाएंगे जो मेडिकल में फिट हों और श्रद्धालुओं को अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। इस बार मेडिकल शुल्क बीस रुपये रखा गया है। बिना पंजीकरण के कोई भी श्रद्धालु इस यात्रा में भाग नहीं ले पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की मदद को इस यात्रा में रेस्क्यू टीम मनाली के पर्वतारोहियों के साथ-साथ क्षेत्र के बीस लोकल व्यक्तियों को लिया जाएगा। वन विभाग के सहयोग से रास्ते में अस्थायी पुल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को देखते हुए इस बार पार्वती बाग में कोई भी कैंप नहीं लगेगा। इस बार पार्किंग की व्यवस्था बागीपुल में होगी। व्यवस्था के लिए एसडीएम आनी को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed