{"_id":"8ddbc9f9e26beb15c1dc2ea63a544137","slug":"shrikhand-yatra-began-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर, श्रीखंड यात्रा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर, श्रीखंड यात्रा बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड यात्रा को निरमंड खंड की चायल और डीम पंचायत में भारी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ के कारण प्रशासन ने 22 जुलाई के बाद तीन दिन के लिए रोक दिया था। इसे शनिवार को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम आनी डा. चिरंजी लाल चौहान ने बताया कि मौसम हालांकि अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा को प्रशासनिक तौर पर दोबारा बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को बेस कैंप सिंघगाड में 191 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। एसडीएम आनी ने बताया कि गत 17 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड यात्रा में इस वर्ष हालांकि अभी तक कोई अनहोनी नहीं हुई है, लेकिन बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण यहां की चायल और डीम पंचायत में काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन
बाढ़ के मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। बावजूद इसके श्रीखंड यात्रा में ऐसी कोई भी घटना अभी तक नहीं घटी है। एसडीएम ने यात्रा पर जाने वाले सभी भक्तों से सावधानी बरतने और किसी प्रकार की अनहोनी पर राहत एवं बचाव दल को तुरंत सूचित करने का आह्वान किया है।