{"_id":"594542934f1c1b3b5d8b4613","slug":"shrikhand-mahadev-yatra-from-15-to-30-july-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की बैठक में मौजूद कुल्लू के उपायुक्त यूनुस खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीखंड महादेव की यात्रा इस वर्ष 15 से 30 जुलाई तक होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को खंड विकास कार्यालय निरमंड में आयोजित श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की बैठक में यात्रा के आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कुल्लू के उपायुक्त यूनुस की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
इसमें आनी के विधायक खूबराम ने भी विशेष रूप से भाग लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस अत्यंत कठिन धार्मिक यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा शुरू करने से पहले एक विशेष टीम को श्रीखंड रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
यह टीम पूरे मार्ग का निरीक्षण करेगी और आवश्यक प्रबंधों के लिए सुझाव देगी। टीम के सुझावों के अनुसार आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। यात्रा के सभी महत्वपूर्ण पड़ावों और रास्तों की मरम्मत की जाएगी। विधायक खूबराम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे सभी पड़ावों पर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाएं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि सभी यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। उनसे 100 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। मेडिकल चेकअप के बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। यात्रा के दौरान बचाव दल और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।
पंजीकरण के बगैर किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, आनी के नए एसडीएम पंकज शर्मा, निवर्तमान एसडीएम डॉ. सीएल चौहान, तहसीलदार नीरजा शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी सुझाव रखे।