फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shrikhand Mahadev Yatra 2024 So far 5251 passengers have left after registration in six days

Shrikhand Mahadev Yatra 2024: छह दिन में अब तक 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद रवाना

Fri, 19 Jul 2024 07:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 07:36 PM IST
सार

श्रीखंड महादेव के लिए 14 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद 19 जुलाई तक कुल 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद श्रीखंड यात्रा पर रवाना हुए हैं।
 

विज्ञापन
Shrikhand Mahadev Yatra 2024 So far 5251 passengers have left after registration in six days
श्रीखंड महादेव यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीखंड महादेव यात्रा 14 जुलाई से जारी है। शुक्रवार को 386 यात्री पंजीकरण के बाद यात्रा पर रवाना हुए। इनमें 367 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी देते एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद 19 जुलाई तक कुल 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद श्रीखंड यात्रा पर रवाना हुए हैं। 6 दिनों में अब तक कुल 5,032 पुरुष और 219 महिलाएं पंजीकृत हुई हैं। 5,251 यात्रियों में से 2,294 पुरुषों और 109 महिलाओं ने ऑनलाइन, 2,738 पुरुषों तथाा 110 महिलाओं ने बेस कैंप सिंहगाड पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू किए जाने के पहले दिन सबसे ज्यादा 2,193 यात्री पंजीकृत होने के बाद यात्रा पर निकले हैं। 15 जुलाई को 694, 16 जुलाई को 721, 17 जुलाई को 685, 18 जुलाई को 572 और 19 जुलाई को सबसे कम 386 यात्री पंजीकरण के बाद यात्रा पर निकले।
विज्ञापन

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले ही 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed