फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shrikhand journey will be delayed this month

श्रीखंड जाने वाले श्रद्घालुओं के लिए जरूरी सूचना

Fri, 11 Jul 2014 08:12 AM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
shrikhand journey will be delayed this month

श्रीखंड महादेव जाने की तैयारी कर रहे श्रद्घालुओं को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। इस पवित्र यात्रा के लिए छड़ी के साथ सात लोगों का दल तो रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन


मगर बाकी यात्री आगे नहीं जा पाए हैं। इसका कारण भोले के दरबार पहुंचने वाले रास्ते ठीक न होना बताया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पहली बार यात्रा कमेटी को यात्रा स्थगित करनी पड़ी है।
विज्ञापन


श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान करीब 80 सुरक्षा कर्मियों और 21 रेस्क्यू टीम सदस्यों सहित कुल एक सौ से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इस बार यात्रा के दौरान डेढ़ पुलिस रिजर्व और एक होमगार्ड की रिजर्व बटालियन तथा स्थानीय थाने के कुल अस्सी के करीब सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 से शुरू हो सकती है श्रीखंड यात्रा

shrikhand journey will be delayed this month

श्रीखंड महादेव यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सरकार ने इस बार श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट का गठन किया है। इसके अध्यक्ष डीसी कुल्लू को नियुक्त किया गया है।

डीसी ने बताया कि श्रीखंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उम्मीद है कि श्रीखंड की यात्रा 16 जुलाई से शुरू होगी।

फिलहाल यात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed