{"_id":"64e21cdaf7599c9355004d24","slug":"shravan-ashtami-fair-fourth-day-1-08-lakh-devotees-pay-obeisance-at-shakti-peethas-in-himachal-pradesh-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण अष्टमी मेले: शक्तिपीठों में 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, नयनादेवी में 50 हजार ने भरी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण अष्टमी मेले: शक्तिपीठों में 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, नयनादेवी में 50 हजार ने भरी हाजिरी
Sun, 20 Aug 2023 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी/धर्मशाला (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी/धर्मशाला (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Aug 2023 07:33 PM IST
सार
ज्वालामुखी में रविवार को लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। सुबह पांच बजे ही श्रद्धालु लाइनों में दिखे। पंजाब, चंडीगढ़ और पंचकूला से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि दर्शन सुविधाजनक हुए कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में लाइनों में लगे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन प्रदेश के शक्तिपीठों में लगभग 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। श्री नयना देवी में रविवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके अलावा चिंतपूर्णी में 42 हजार, ज्वालामुखी में 10 हजार, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 1500 और चामुंडा मंदिर में 4500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
नयनादेवी मंदिर में मेले के तीसरे दिन 14 लाख 96 हजार 670 की नकदी, 10 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, दो किलो 416 ग्राम चांदी, यूएस डॉलर एक, दो मलेशिया आरएम चढ़ाया गया। श्रावण अष्टमी मेलों का पहला रविवार होने के चलते शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर में लगना शुरू हो गया था। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ मेला अधिकारी शिव चौधरी, डीएसपी विक्रांत भी मौजूद रहे। चिंतपूर्णी में रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ही श्रद्धालुओं की कतार मोगा धर्मशाला तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन की तरफ से छायादार टेंट नहीं लगवाए गए। इस कारण श्रद्धालुओं को कड़कती धूप के बीच कई घंटे कतार में इंतजार करने के बाद माता रानी के दर्शन हुए। सुगम दर्शन प्रणाली के तहत भी पास जारी हुए, लेकिन भीड़ बढ़ने पर लिफ्ट को बंद कर दिया गया। शनिवार रात 12 बजे से रविवार शाम 6:00 बजे तक करीब 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए।
ज्वालामुखी में रविवार को लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। सुबह पांच बजे ही श्रद्धालु लाइनों में दिखे। पंजाब, चंडीगढ़ और पंचकूला से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि दर्शन सुविधाजनक हुए कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन के इंतजाम बेहतर दिखे और दर्शनों का आनंद प्राप्त हुआ। मंदिर अधिकारी अनिल सौंधी ने बताया कि तीसरे नवरात्र पर भक्तों ने 3.35 लाख रुपये नकद, 440 ग्राम चांदी और 7 ग्राम सोना माता ज्वाला को अर्पित किया।