बागवानों को झटका, सेब समेत गुठलीदार फलों के पौधों के दाम बढ़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सेब सहित अन्य गुठलीदार पौधों के दाम बढ़ाकर बागवानों को झटका दिया है। सरकार ने शीतकालीन पौधों की रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गई गुणा बढ़ोतरी कर दी गई है। कीमतें बढ़ने से बागवानों में भारी रोष है। इन दिनों प्रदेश में सेब, खुमानी, अखरोट, बादाम और अन्य गुठलीदार फलों की पौध लगाने का काम चला हुआ है। सेब समेत अन्य पौधों की कीमतों में वृद्धि करने से प्रदेश के लाखों बागवानों को झटका लगा है। बागवानी महकमे के अधिकारियों की मानें तो नर्सरी के रखरखाव के खर्च में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण दाम बढ़े हैं। निदेशक बागवानी विभाग डॉ. एमएम शर्मा ने सेब सहित अन्य पौधों के दाम बढ़ने की पुष्टि की है।
समर्थन मूल्य नाममात्र बढ़ाया, अब पौध लगाना महंगा
बागवानों में चंद्रमणी, बीके ठाकुर, लाभ सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, भोला राम, सुरेश शर्मा, किशोरी लाल और गंगवीर ने बताया कि दाम बढ़ने से बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने पहले रबी की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नाममात्र बढ़ाकर अब सेब बागवानों को झटका दिया है। पौध लगाना महंगा साबित हो रहा है।
पिछले साल अब पहले अब
एप्पल ऑन सीडिंग रुट स्टॉक 30 50
एप्पल ऑन क्लोनल रुट स्टॉक 50 90
एप्पल सुपर टाइप एप्पल ऑन सीडिंग रुट स्टॉक 40 - 70
एप्पल ऑन क्लोनल रुट स्टॉक 50 - 90
फ्लॉवरिंग क्रेब एप्पल 30 - 50
चेरी ऑन क्लोनल रुट स्टॉक 50 - 80
खुमानी 30 - 50
अखरोट 70 - 100
जापानी फल 30 - 50
आड़ू 30 - 50
बादाम 30 - 50
अनार 35 - 45
जैतून। 35 - 45
कीवी ग्राफ्टेड 45 - 80
प्लम 30 - 50
नाशपाती 30 - 50