{"_id":"6a37ed7e070a73045e069782","slug":"sho-suspended-i-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-741973-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ निलंबित, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ निलंबित, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
Mon, 22 Jun 2026 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:08 AM IST
सार
शिमला के न्यू शिमला थाना के एसएचओ को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी गौरव सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को पेशेवर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साउथ मलाका हत्याकांड मामले में चौकी इंचार्ज और दरोगा निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी शिमला ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि काम में किसी भी तरह की कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को पेशेवर तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी जिला पुलिस की ओर से काम में लापरवाही बरतने पर कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। वहीं काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के मुताबिक सभी कर्मचारियों के कार्य का समय-समय पर आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्वेष्णाधीन मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इससे पहले भी टिक्कर चौकी प्रभारी समेत कई थाने और चौकियों के प्रभारियों पर काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। वही पुलिस ने थाने और चौकियों में कामकाज प्रभावित न हो, इसको लेकर भी दस फीसदी से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस पेशेवर तरीके से काम करे, इसके लिए कर्मचारियों के कामकाज की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन