फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shivani Chauhan will play for Team India

'टीम इंडिया' के लिए खेलेगी हिमाचल की शिवानी

Tue, 29 Jul 2014 09:59 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
Shivani Chauhan will play for Team India

हिमाचल प्रदेश जिला शिमला के खेल छात्रावास जुब्बल की छात्रा शिवानी चौहान भारतीय महिला वॉलीबाल टीम से खेलेंगी। शिवानी औरंगाबाद में चल रहे भारतीय टीम के शिविर में प्रशिक्षण ले रही है।

विज्ञापन


भारतीय टीम 11 अक्तूबर से थाइलैंड में होने वाली दसवीं एशियन अंडर-17 महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी। शिवानी चौहान चिड़गांव तहसील के जांगला की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


तीन वर्षों से खेल छात्रावास जुब्बल में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। टीम में खिलाड़ियों के चयन को भारतीय वॉलीबाल संघ ने औरंगाबाद में ट्रायल कैंप लगाया था। इसमें देश भर से करीब 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में हिमाचल को दिलाया था पदक

Shivani Chauhan will play for Team India

इनमें केवल 18 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाली शिवानी एकमात्र हिमाचली खिलाड़ी हैं। शिविर दसवीं एशियन अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए लगाया गया है।

भारतीय दल में शामिल होने से शिवानी काफी उत्साहित हैं। उधर, खेल छात्रावास जुब्बल में वॉलीबाल कोच देवेंद्र चौहान ने बताया कि शिवानी चौहान भारतीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई हैं। शिविर में शामिल होने वाली वह एक मात्र हिमाचली हैं।

खेल छात्रावास की खिलाड़ियों ने वर्ष 2013 में मध्यप्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल को रजत पदक दिलाया था। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अव्वल सिंह नेगी ने भी शिवानी चौहान को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed