फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla will be a part of G20 summit 2023, only his representatives of various countries will come to Himachal

बैठक में मंथन: जी 20 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेगा शिमला, राष्ट्राध्यक्ष नहीं उनके प्रतिनिधि ही आएंगे हिमाचल

Fri, 06 May 2022 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 10:31 AM IST
सार

उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि वर्ष 2023 में जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान देश के हर राज्य के साथ-साथ हर एक प्रमुख शहर को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shimla will be a part of G20 summit 2023, only his representatives of various countries will come to Himachal
जी-22 शिखर सम्मेलन(फाइल) - फोटो : Agency

विस्तार

वर्ष 2023 में प्रस्तावित जी 20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक शिमला में भी होनी प्रस्तावित है। अगले साल इस सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य गण्यमान्य प्रतिनिधि आएंगे। सम्मेलन से जुड़ी एक बैठक  शिमला में भी होनी प्रस्तावित है। हालांकि शिमला में संभावित बैठक में जी 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष नहीं, बल्कि उनके प्रतिनिधि ही आएंगे। इस संबंध में उपायुक्त शिमला के साथ भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। उसमें शिमला में इस बैठक को रखे जाने की परिस्थितियों पर चर्चा हुई। वर्ष 2023 में प्रस्तावित जी 20 शिखर सम्मेलन की कड़ी में शिमला में भी यह महत्वपूर्ण बैठक होगी।

विज्ञापन


इसको लेकर उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। सम्मेलन के आयोजन के लिए व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने आए प्रतिनिधिमंडल के साथ अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि वर्ष 2023 में जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान देश के हर राज्य के साथ-साथ हर एक प्रमुख शहर को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में शिखर सम्मेलन की एक बैठक शिमला में आयोजित करने के लिए मूल्यांकन करना वीरवार को हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उपायुक्त ने विदेश मंत्रालय की टीम को आश्वस्त किया कि शिमला में सम्मेलन की बैठक के लिए जरूरी बिंदुओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में विदेश मंत्रालय से अशोक शर्मा, अमित वर्मा ने शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जी 20 में ये देश हैं शामिल
 जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।


जी20 की यह है ताकत
 जी20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को साथ लाता है। इसके सदस्य देशों को विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान है, जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed