फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla vayaper mandal chunav

व्यापार मंडल की कमान संभालने के लिए तीन दावेदार

Mon, 23 Aug 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Shimla vayaper mandal chunav
Shimla vayaper mandal chunav
अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और महासचिव में कड़ी टक्कर होने के आसार, व्यापारमंडल के चुनाव 12 सितंबर को होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। व्यापार मंडल शिमला की कमान को लेकर इस बार तीन बड़े कारोबारी नेताओं में टक्कर देखने को मिल सकती है। तीनों ने ही अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने की तैयारी कर ली है। व्यापारमंडल के चुनाव 12 सितंबर को होंगे।
वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एक बार फिर से व्यापार मंडल की कमान संभालने के लिए चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पहले इंद्रजीत सिंह ने चुनाव न लड़ने का मन बनाया था लेकिन समर्थक कारोबारी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार तक इंद्रजीत सिंह अपने पैनल के साथ नामांकन पत्र भरकर दावेदारी पेश कर सकते हैं। इनके पैनल में वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल करने की तैयारी है। हालांकि, खुद इंद्रजीत सिंह का कहना है कि मंगलवार को बैठक के बाद ही चुनाव पर स्थिति स्पष्ट होगी। इंद्रजीत सिंह के सामने पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह चुनौती पेश कर सकते हैं। बीते करीब एक साल से कंवलजीत सिंह सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शिमला व्यापार मंडल चुनाव टालने पर अलग चुनाव करवाने की घोषणा करने वाले कुछ नाराज कारोबारियों का समर्थन कंवलजीत सिंह को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार कंवलजीत गुट का पैनल लगभग तय हो गया है। मंगलवार को इनका गुट अपना पैनल घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव संजीव भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल
व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर भी इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।
संजीव पहले ही अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं। लेकिन अब समर्थक कारोबारियों से बात करने के बाद अपना बाकी पैनल भी तैयार किया जा रहा है। भाजपा का एक धड़ा संजीव के पक्ष में है। इन तीन दावेदारों के अलावा ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष हरजीत मंगा का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। इसके अलावा कुछ और कारोबारी भी अध्यक्ष पद के लिए अपने अलग नामांकन भर सकते हैं। बुधवार शाम तक इस पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed