{"_id":"5c8e3e9abdec2214374a7215","slug":"shimla-to-chandigarh-helicopter-flight-now-for-six-days-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से चंडीगढ़ के लिए अब सप्ताह में छह दिन उड़ेगा चॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से चंडीगढ़ के लिए अब सप्ताह में छह दिन उड़ेगा चॉपर
Mon, 18 Mar 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला से चंडीगढ़ के लिए अब सप्ताह में छह दिन हेलीकॉप्टर की उड़ानें होंगी। उड़ान-2 योजना के तहत अभी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही चॉपर की सुविधा मिल रही थी। इससे पर्यटकों को ही नहीं, आम लोगों को भी लाभ होगा। शीघ्र ही चंडीगढ़-शिमला- कुल्लू और धर्मशाला के लिए सस्ती हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राबिन जार्ज ने बताया कि अभी हेलीकॉप्टर की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन ही उपलब्ध करवाई जा रही थीं। आने वाले हफ्ते से छह दिन सोमवार से शनिवार तक नियमित उड़ानें होंगी। शीघ्र ही चंडीगढ़-शिमला-कुल्लू और धर्मशाला के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसी तरह धर्मशाला-कुल्लू-शिमला और चंडीगढ़ के लिए भी हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन