{"_id":"6a50a9eee7e5cde057048fca","slug":"shimla-teacher-leader-dr-mamraj-fir-social-media-post-cas-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सोशल मीडिया पोस्ट पर शिक्षक नेता डॉ. मामराज के खिलाफ एफआईआर, अभद्र टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सोशल मीडिया पोस्ट पर शिक्षक नेता डॉ. मामराज के खिलाफ एफआईआर, अभद्र टिप्पणी का आरोप
Fri, 10 Jul 2026 01:44 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:44 PM IST
सार
शिमला के बालूगंज थाना में शिक्षक नेता एवं डॉक्टर मामराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला एक महिला प्रवक्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में फेसबुक पोस्ट के जरिए छवि और प्रतिष्ठा प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शिक्षक नेता एवं डॉक्टर मामराज के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला एक महिला प्रवक्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट से उनकी छवि को ठेस पहुंची और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक अन्य व्यक्ति पर भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित पोस्ट में उनके वैवाहिक जीवन और व्यक्तिगत सम्मान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे मानसिक और सामाजिक स्तर पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर भी प्रसारित की गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।