फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Summer Hill Shiv Temple Landslide Complain against advance studies shimla in Boileauganj Police Station

Shimla News: एडवांस्ड स्टडी के खराब रखरखाव से शिव बावड़ी में भूस्खलन का संदेह, थाने में की शिकायत

Fri, 25 Aug 2023 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

शिकायत के मुताबिक संदेह जताया गया है कि 14 अगस्त को एडवांस्ड स्टडी प्रबंधन के खराब रखरखाव की वजह से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Shimla Summer Hill Shiv Temple Landslide Complain against advance studies shimla in Boileauganj Police Station
शिमला में समरहिल में हुई तबाही के बाद एडवांस स्टडी के पास बहा जमीन का हिस्सा। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला के समरहिल में शिव बावड़ी मंदिर त्रासदी मामले की जांच को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। हादसे में जान गंवाने वाले पवन (66) की बेटी निकिता शर्मा ने बालूगंज थाने में यह शिकायत देकर इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की मांग उठाई है। उन्होंने भारतीय उच्च संस्थान के खराब रखरखाव के कारण शिव बावड़ी में भूस्खलन के बाद मलबा आने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस हादसे में उनके पिता, मां, भाई, भाभी, तीन भतीजियों की मौत हो गई है। वीरवार को उनके परिवार के दो सदस्यों के शव मिले हैं। पुलिस में शिकायत 22 अगस्त को दी है। इसमें लापता परिवार के दो लोगों को तलाशने की भी गुहार लगाई थी। शिकायत के मुताबिक उन्होंने संदेह जताया है कि 14 अगस्त को एडवांस्ड स्टडी प्रबंधन के खराब रखरखाव की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


मंदिर में त्रासदी कैसे और क्यों हुई, उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। उधर, स्थानीय पार्षद विरेंद्र ठाकुर ने समरहिल शिव बावड़ी में हुई त्रासदी जैसी घटना दोबारा न हो, इसे लेकर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी दबी जुबान में एडवांस्ड स्टडी पर आरोप लगे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया और संस्थान प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी थी। जिला प्रशासन का कहना है कि यहां बादल फटने जैसे घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed