{"_id":"c94028a49c9992da62d846e6b0a23416","slug":"shimla-summer-festival-2015-see-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला समर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी, देखें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला समर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फेस्टिवल को इस बार खास बनाने की तैयारी चल रही है। समर फेस्टिवल इस बार एक से पांच जून के बीच होगा।
विज्ञापन
आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। बैठक में पंजाबी अकादमी दिल्ली के अधिकारियों के अलावा भाषा एवं संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जून माह के पहले हफ्ते में राजधानी शिमला में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन समर फेस्टिवल के आयोजन में भाषा एवं संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के अलावा पंजाबी अकादमी दिल्ली का भी सहयोग लेगा।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित बैठक में आयोजन के लिए कलाकारों के चयन, बजट के इंतजाम और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार विमर्श किया गया। डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि एक से पांच जून तक अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई है। पंजाबी अकादमी दिल्ली के चेयरमैन अनीता सिंह के साथ रिज मैदान का निरीक्षण भी किया गया है।