फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rural block congress committee meeting decision

..तो यहां से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने लिया ये बड़ा फैसला

Wed, 27 Sep 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Sep 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
shimla rural block congress committee meeting decision

सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र और युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर शिमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


शिमला ग्रामीण महासम्मेलन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर चुनाव लड़ने की सहमति जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शिमला ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी फैसले पर हामी भरी है। फैसला हाईकमान को करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले को हाईकमान के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला ग्रामीण महासम्मेलन में विक्रमादित्य ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए बाहरी राज्यों में जाने की जरूरत न पड़े इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। कहा कि सूबे में कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इसको लेकर हम लोग यहां एकत्र हुए हैं। 

टिकट किसी को भी मिले, पार्टी को एकजुट होकर कांग्रेस उम्मीदवार को भारी बहुमतों से विजय बनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव सीएम के सहारे नहीं, संगठन के माध्यम से चुनाव मैदान में उतरना है। पार्टी की ओर से जिस किसी को टिकट मिलता है उसे विजय बनाना कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का काम है। 

5 साल पहले शिमला ग्रामीण कहां था, अब कहां है
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पांच साल पहले शिमला ग्रामीण कहां था, सब जानते हैं। आज यह ग्रामीण क्षेत्र कहां पहुंच गया है, किसी से छिपा नहीं है। क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई सब कुछ है। यहां खुलकर विकास करवाया गया है।

सब जानते है क्या बातें होती है  
विक्रमादित्य ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से फीडबैक आ रहा है - सीएम लड़ते हैं तो घर बैठे भी जीत जाएंगे, अगर और लड़ेगा तो सोचने की आवश्यकता। बोले - विधानसभा क्षेत्र के 99 फीसदी घरों से वाकिफ हूं, कौन कितना पानी में है। 


सीएम की तारीफों के पूल बांधे 
महासम्मेलन में शिमला ग्रामीण देवेंद्र शर्मा, कुसम वर्मा, उत्तम कश्यप, नीम चंद, प्रदीप वर्मा और धर्मिला हरनोट सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तारीफों के पूल बांधे। इन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से शिमला ग्रामीण में किए गए एक-एक विकास कार्यों को गिनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed