सीबीआई पर भड़के भाजपा सांसद, गृह मंत्री राजनाथ को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई गुड़िया प्रकरण और मंडी में फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत के मामले को सुलझाने में अब तक नाकाम रही सीबीआई पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने चिंता जताई है।
शांता ने कहा कि इससे लगता है कि कानून व्यवस्था चलाने वाला हमारा तंत्र कमजोर हो गया है और अपराधी चतुर। इन दोनों मामलों को लेकर शांता कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा है।
कहा है कि इन दोनों मामलों में सीबीआई असली अपराधियों को नहीं पकड़ती तो राज्य सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की इस संस्था सीबीआई से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।
शांता ने कहा कि कोटखाई में लड़की का अपहरण करके दुराचार और उसकी हत्या कर दी गई।
फॉरेस्ट गार्ड की मौत अभी तक रहस्य
जेल में एक आरोपी की हत्या की गई, जिस पर राज्य सरकार जांच में जानबूझकर लापरवाही बरत अपराधियों को बचाती रही। इससे गुस्साई भीड़ ने थाने को आग लगा दी और प्रदेश पुलिस के एक आईजी, एसपी समेत नौ पुलिस कर्मचारी जेल में हैं, जो प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ।
उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई को सौंप दिया गया जबकि मंडी में फॉरेस्ट गार्ड की मौत भी अभी तक रहस्य बनी हुई है। राज्य पुलिस तो इसमें कुछ नहीं कर सकी जबकि सीबीआई भी अभी तक इन दोनों मामलों में कुछ खास नहीं कर पाई है।
शांता कुमार ने पत्र में गृह मंत्री से आग्रह किया है कि सीबीआई को गुड़िया मामले में जल्द असली अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए जाएं।