{"_id":"59c266c54f1c1b9b688b5a8d","slug":"shimla-rape-case-chief-judicial-magistrate-extended-judicial-custody-of-ig-jh-jaidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी जेल में ही रहेंगे आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी, न्यायिक हिरासत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी जेल में ही रहेंगे आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी, न्यायिक हिरासत बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया मामले से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में सीजेएम कोर्ट ने आरोपी आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। ये सभी 20 सितंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में थे।
विज्ञापन
अब ये 3 अक्तूबर तक हिरासत में रहेंगे। कंडा जेल में बंद सात पुलिस कर्मचारियों को बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने पेश किया गया, जबकि आईजीएमसी शिमला में भर्ती आईजी जैदी की सुनवाई के लिए जज अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने जिन आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को गिरफ्तार किया था, उनमें आईजी दक्षिणी रेंज रहे जहूर एच जैदी, ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह, पुलिस स्टेशन कोटखाई के पूर्व
विज्ञापन
एएसआई दीप चंद, इसी पुलिस स्टेशन में एचएचसी रहे सूरत सिंह, मोहन लाल, हेड कांस्टेबल रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत स्ट्रेटा शामिल हैं। इन सभी को पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया था और अब न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है।