फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police FIR against Actor jeetendra in sexual assault case

47 साल पुराने यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता जितेंद्र पर FIR, जज के सामने बयान देगी महिला

Wed, 07 Mar 2018 11:00 AM IST
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Mar 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Shimla police FIR against Actor jeetendra in sexual assault case
PIC

फिल्म स्टार जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में महिला थाना न्यू शिमला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जितेंद्र की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


महिला ने अपने वकील के माध्यम से फरवरी महीने में हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को ई-मेल से शिकायत भेजी थी और शिकायत में अभिनेता जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन


मामले की छानबीन शिमला पुलिस कर रही है। कानूनी जानकारों से राय लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऐसे में अभिनेता जितेंद्र आने वाले दिनों में मुश्किल में घिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित महिला के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है। वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिये महिला से पुलिस ने काफी जानकारी एकत्रित कर ली है।

महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद ही पुलिस सिने अभिनेता जितेंद्र पर कानूनी शिकंजा कसेगी।

1971 में शिमला के एक होटल में किया यौन उत्पीड़न

Shimla police FIR against Actor jeetendra in sexual assault case

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में फिल्म स्टार जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस समय महिला की उम्र 18 साल की थी और जितेंद्र 28 साल के थे। तब शिमला में फिल्म शूटिंग दिखाने के बहाने यौन उत्पीड़न किया था। महिला के मुताबिक, रवि कपूर (जितेंद्र) कार में उसके दिल्ली स्थित घर आया।

कार में ड्राइवर और दो अन्य फिल्म स्टार भी थे। उसे कहा कि शिमला में फिल्म की शूटिंग है, उसे देखने चलना है। वह भी जितेंद्र के साथ कार में बैठ गई और सभी दिल्ली से शिमला आ गए। महिला के मुताबिक, उस दौरान उसे यह नहीं बताया कि शिमला में किस फिल्म की शूटिंग हो रही है, जिसे देखने वे जा रहे हैं।

जब शिमला पहुंचे तो सीधे होटल चले गए। वह थक चुकी थी, इसलिए होटल के कमरे में सो गई। रात को जब वह सोई हुई थी तो जितेंद्र उसके कमरे में आए और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि जितेंद्र ने उस समय शराब पी रखी थी। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र को धक्का देने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। 

पीडि़ता ने कहा, इस वजह से रही थी चुप

Shimla police FIR against Actor jeetendra in sexual assault case

पीडि़त महिला का कहना है कि वह इतने साल अपने पिता की वजह से चुप रही। अब पिता के निधन के बाद उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया।

शिकायत के आधार पर अब पुलिस छानबीन में जुट गई है, मामले की छानबीन एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर की निगरानी में हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed