{"_id":"5970da214f1c1b60018b4887","slug":"shimla-police-closed-investigation-of-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद की गुड़िया प्रकरण की जांच, कड़ी सुरक्षा में आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बंद की गुड़िया प्रकरण की जांच, कड़ी सुरक्षा में आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया प्रकरण सीबीआई के सपुर्द होने पर पुलिस ने इसकी जांच बंद कर दी है। चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया और यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
इस मामले से जुड़े सभी तथ्य तैयार कर लिए हैं अब कभी भी सीबीआई दस्तक दे सकती है यह सारे दस्तावेज पुलिस प्रशासन को सीबीआई के सपुर्द करने होंगे।
विज्ञापन
इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने चुप्पी साध दी है और अधिकारिक तौर पर कोई भी पुलिस अफसर इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।
केवल पुलिस प्रशासन यह कह रहा है कि उन्होंने जांच बंद कर दी है अब सीबीआई ही मामले को देखेगी वहीं आरोपियों से भी पूछताछ करेगी।
बता दें प्रदेश उच्च न्यायालय ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया है। इस मामले से जुड़ी एसआईटी ही सीबीआई को केस से संबंधित दस्तावेज मुहैया करवाएगी।
गुड़िया की आत्मा को ठेस पहुंचा रही भाजपा: कौल
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कोटखाई गुड़िया मामले में भाजपा राजनीति कर गुड़िया की आत्मा की शांति को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
भाजपा सीबीआई जांच की मांग कर रही है। सरकार इस जांच के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री को भी मुख्यमंत्री ने लिख कर दिया है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस का साथ देते हुए दोबारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी को सत्ता सौंपेगी।
कौल सिंह वीरवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घ्राण, शिवा, मैहणी, दयोरी, नागधार में कांग्रेस पथ यात्रा की अगुवाई कर रहे थे।