{"_id":"6abb79a4bbe49de5a4015a07","slug":"shimla-police-action-chitta-heroin-mashobra-shoghi-two-youth-arrested-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला में नशे पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग मामलों में 26 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला में नशे पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग मामलों में 26 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
Tue, 29 Sep 2026 02:11 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:11 PM IST
सार
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ढली थाना पुलिस ने मशोबरा रोड पर एक वाहन से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जबकि स्पेशल सेल ने शोघी के पास बस की तलाशी के दौरान एक युवक से करीब छह ग्राम चिट्टा पकड़ा। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
मशोबरा रोड पर वाहन से मिला 20 ग्राम चिट्टा
पहला मामला मशोबरा रोड का है। पुलिस थाना ढली की टीम 27 सितंबर को दुर्गा माता मंदिर के पास गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को नशीले पदार्थ से संबंधित सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को एक पॉलीथीन पैकेट मिला, जिसमें करीब 20 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद होने का दावा किया गया है। मामले में पुलिस ने अनुराग माजटा, निवासी चौपाल और वर्तमान में बलदियां, शिमला निवासी, को गिरफ्तार किया है। ढली थाना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है।
विज्ञापन
शोघी में बस की सीट के नीचे मिली सिगरेट की डिब्बी
दूसरी कार्रवाई शोघी के पास हुई। स्पेशल सेल शिमला की टीम 27 सितंबर को एनएच-05 पर शोघी पुलिस चौकी के नजदीक गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान दिल्ली से सांगला जा रही एक बस की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, बस में सवार एक युवक संदिग्ध गतिविधि करता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान युवक की सीट के नीचे रखी गोल्ड फ्लेक सिगरेट की डिब्बी को भी चेक किया गया। पुलिस के मुताबिक, डिब्बी के अंदर एक पारदर्शी पाउच मिला, जिसमें करीब छह ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने क्षितिज वर्मा (26), निवासी जिला कुल्लू, को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बालुगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
दोनों मामलों में पुलिस की जांच केवल बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को नशीला पदार्थ किसने उपलब्ध कराया और क्या इनके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।