{"_id":"5c9507e3bdec2214442479b9","slug":"shimla-pandit-sukhram-meets-congress-leaders-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईसीसी में अपने पुराने संबंधों को भुनाने में जुटे पंडित सुखराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईसीसी में अपने पुराने संबंधों को भुनाने में जुटे पंडित सुखराम
Sat, 23 Mar 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी की हॉट सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ने अपने पोते आश्रय के लिए टिकट की लड़ाई अभी जारी रखी है। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अपने पुराने संबंधों को भुनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार पंडित सुखराम ने आश्रय को टिकट के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं खासकर एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, महासचिव मोती लाल वोहरा और गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की है।
विज्ञापन
इन तीनों नेताओं से वे संपर्क स्थापित किए हैं, ताकि आश्रय को मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस टिकट दिलाने में कामयाब रहें। हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से अभी पंडित सुखराम की एक बार भी मुलाकात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
यहां तक कि वे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भी नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि हाईकमान फिलहाल पार्टी के किसी दमदार नेता को टिकट देने के मूड में है।
ऐसी स्थिति में सुखराम के प्रस्ताव को हाईकमान ने स्टैंड बाई मोड में रखा है। कोई दमदार विकल्प पार्टी को नहीं मिला तो हाईकमान सुखराम के प्रस्ताव गंभीरता से विचार कर सकता है।