फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla: pandit sukhram grandson ashraya sharma statement over bjp

भाजपा छोड़ने के पीछे पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने बताई ये वजह

Wed, 27 Mar 2019 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
shimla: pandit sukhram grandson ashraya sharma statement over bjp
फाइल फोटो

पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने दादा पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस में शामिल हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि उन्होंने टिकट के लिए नहीं, बल्कि सम्मान के लिए भाजपा छोड़ी है। कांग्रेस को ज्वाइन करने से पहले न तो टिकट की बात की है और न ही उन्हें ऐसा कोई आश्वासन मिला है।

विज्ञापन


आश्रय का कहना है कि कांग्रेस टिकट किसी और को भी देती है तो भी वह और पंडित सुखराम उसी उम्मीदवार के लिए काम करेंगे। आश्रय शर्मा ने मंगलवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि भाजपा में ऊपर से लेकर नीचे तक जुमले ही जुमले हैं। 
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के इरादे पर आश्रय ने कहा कि जो राजनीति में आता है, वह चुनाव तो लड़ता ही है। ऐसा हो सकता है कि कोई रसोइया बोले कि मैं रसोई नहीं बनाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट को लेकर आश्रय ने ये कहा

shimla: pandit sukhram grandson ashraya sharma statement over bjp

टिकट की बात पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है। आश्रय बोले-पिछली बार हम पर आरोप लगा कि सत्ता के लालच में हम भाजपा में आए, लेकिन बात लालच की नहीं, मान-सम्मान की है।

जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अपने पिता अनिल शर्मा को विश्वास में लिए बगैर कांग्रेस में लौटने के सवाल पर आश्रय बोले -अनिल शर्मा एंटी डिफेक्शन लॉ में बंधे हैं, इसलिए वह कोई भी बात साफ-साफ नहीं कह पा रहे। वह मर्यादा से मुक्त होंगे, तभी स्पष्ट बात कर पाएंगे।

कहा -कोई भी पिता अपने बेटे के खिलाफ नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले उनकी वीरभद्र सिंह से भी बात हुई है। वीरभद्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस में आने पर पंडित सुखराम का स्वागत किया है। मैं विक्रमादित्य से भी दिल्ली में मिला हूं। 

सत्ती ने कहा -हम पार्टी सदस्य ही नहीं  

shimla: pandit sukhram grandson ashraya sharma statement over bjp

आश्रय ने कहा कि पिछली बार कुछ कांग्रेस पार्टी के मित्रों से मनमुटाव के चलते भाजपा ज्वाइन की थी। उस समय पंडित सुखराम या अनिल शर्मा किसी भी वरिष्ठ नेता से नहीं मिले। केवल मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिला था।

वहां मंगल पांडे, अनुराग ठाकुर और सतपाल सत्ती भी थे। इन सबकी मौजूदगी में शाह ने कहा था कि आपको पूरा सम्मान मिलेगा। पंडित सुखराम की वजह से ही मंडी में भाजपा को इतनी बढ़त मिली। हमने तब भी न तो मंत्री पद मांगा था और न ही कोई शर्त रखी थी।

दुख इस बात का रहा कि जब मैंने पार्टी के लिए 15 हलकों में प्रचार किया तो भी मैंने कहीं दावेदारी की बात नहीं की। मैंने भाजपा के लिए वोट मांगे। सतपाल सत्ती ने भाजपा के जिला और मंडल के पदाधिकारियों को कहा कि अगर आप आश्रय के कार्यक्रमों में गए तो कार्रवाई होगी।

यहां तक कहा कि पंडित सुखराम और आश्रय पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा में जुमले ही जुमले भरे हैं। भाजपा में मेरे पिता ने जब टिकट की बात की तो उनको कार्रवाई तक की चेतावनी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed