फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla news, shimla, shimla

Shimla News: राधाकृष्ण मंदिर में शुरू हुई श्रीराम कथा

Wed, 24 Jul 2024 05:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Wed, 24 Jul 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
shimla news, shimla, shimla
शिमला। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार से श्रीराम कथा शुरू हो गई है, जिसका समापन एक अगस्त को होगा। कथा की शुरुआत सभी देवी देवताओं की वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई।कथा के पहले दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथावाचक पंडित सुरेश भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाई। इसके बाद कथावाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान और श्रीराम के अगाध प्रेम और समर्पण की महिमा सुनाई। उन्होंने बताया कि पवन पुत्र हनुमान का चारों युगों में प्रताप है, उन्हें श्रीराम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। इसलिए कहीं भी श्रीराम कथा की शुरुआत उनकी आज्ञा के बिना नहीं की जा सकती। आगामी नौ दिन तक मंदिर में श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा होगी। कथा से पहले पहले सुबह 09:15 बजे कथा पूजन और रुद्राभिषेक होगा। रामकथा का समापन एक अगस्त को हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed