हिमाचल प्रदेश: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, हर जिले में विरोध प्रदर्शन
रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर 'आग्रह रैली' की। वहीं, पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में अपनी मांगों को लेकर 'आग्रह रैली' की। रैली में शिमला जिले के सभी 21 शिक्षा खंडों के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने प्रदर्शन के माध्यम से बीते वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई परिसर प्रणाली ( क्लस्टर सिस्टम) संबंधी अधिसूचना को वापस लेने की मांग उठाई।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर ने नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को वापस लेने की मांग की। इस संदर्भ ने शिक्षकों ने गांधी चौक पर आग्रह रैली का आयोजन किया। संघ के प्रधान देशराज शर्मा, महासचिव कुशल कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 23 सितम्बर 2025 को अधिसूचना जारी की। इसमें प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण नियंत्रण व संचालन प्रिसिपल को दे दिया गया है, जो कि प्राथमिक शिक्षकों के हितों के साथ कुठाराघात है।
वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का अलग ढांचा कार्य कर रहा है और प्राथमिक शिक्षा के प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन के लिए अलग क्लस्टर कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्ष असर की रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पिछले वर्ष राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भी हिमाचल प्रदेश ने तीसरी कक्षा के सर्वेक्षण में राष्ट्र स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सब प्राथमिक शिक्षा के अलग ढांचे तथा प्राथमिक शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसमें प्रिंसिपल का कोई योगदान नहीं है। पूरी प्रणाली को प्रिंसिपल के अधीन करने से समस्त कार्य केंद्रीयकृत हो जाएंगे और एक ही स्थान पर सारा बोझ पड़ जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवता में गिरावट आएगी। उन्होंने मांग की है कि इस अधिसूचना को वापिस लिया जाए।
प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुए कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर शिक्षकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। शिक्षक सड़कों पर उतर आए है। रविवार को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सोलन जिले के अलग-अलग खंडों से प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने मालरोड पर विरोध रैली निकाली। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगों को समय पर पूरा न किया तो अब विरोध बढ़ सकता है।
जिला मुख्यालय कुल्लू में प्राथमिक शिक्षक संघ ने कांप्लेक्स सिस्टम के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने पुराने स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ लगते मैदान से रैली निकाली जो उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गयी। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यहां धरना दिया।
प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुए कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर शिक्षकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। शिक्षक सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सिरमौर जिले के अलग-अलग खंडों से प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने मुख्यालय नाहन में विरोध रैली निकाली। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगों को समय पर पूरा न किया तो अब विरोध बढ़ सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.