{"_id":"5b6d88104f1c1bb37b8b75d5","slug":"shimla-mp-virendra-kashyap-statement-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए रेणुका में बनेगा बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए रेणुका में बनेगा बांध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 10 Aug 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए यमुना की सहायक नदी गिरी पर सिरमौर के रेणुकाजी में बांध बनाया जाएगा। इस बांध के जरिये पानी स्टोर कर दिल्ली को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोक सभा में शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के सवाल के जवाब में दी। मेघवाल ने बताया कि प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बनाए जाने वाले बांध के काम को छह साल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्य पाल सिंह ने कश्यप को बताया कि वर्तमान में दो केंद्रीय विश्व विद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय तथा जामिया मिलिया इस्लामिया अपने आप को माइनॉरिटी संस्थान मान कर अनुसूचित जाति जनजाति के वर्गों को आरक्षण प्रदान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
संस्थान का स्टेटस सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है। वीरेंद्र कश्यप के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एसएस अहलुवालिया ने बताया की यूडीएआई के आधिपत्य में बायोमीट्रिक डाटा की सिक्योरिटी तथा प्राइवेसी के उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार डाटा प्रोटेक्शन के लिए एक कानून सामने ला रही है।