फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla kaza distance will be shorter by 100km.

100 किलोमीटर घटेगी शिमला से काजा की दूरी

Sun, 02 Aug 2015 11:16 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
shimla kaza distance will be shorter by 100km.

अब शिमला से काजा की दूरी 100 किलोमीटर कम होगी। काजा की मुद और किन्नौर की भावा वैली भी सड़क मार्ग के जरिये जुड़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह सड़क नेशनल पार्क स्थित पिन वैली से होते हुए वांगतू-यांगपा-भावा पास-मुद और अतरबू होते हुए काजा निकलेगी। शिमला से काजा वाया सुमदो की दूरी 427 किलोमीटर है।

विज्ञापन


यह सड़क बनने से करीब 100 किलोमीटर की दूरी कम होगी। सड़क बनने से शिमला से काजा वाया भावा 327 किलोमीटर पड़ेगा। बड़ी बात यह है कि नेशनल ग्रीन पार्क और ग्रीन वैली देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। दोनों वैलियों को आपस में जोड़े जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


नेशनल पार्क स्थित ग्रीन वैली के मद्देनजर यह सड़क पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस मामले को इंपावर्ड कमेटी की बैठक में लाया गया था। बैठक में इस पर कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं। लोक निर्माण विभाग ने यह आपत्तियां दूर कर ली हैं। अब इसे फिर से प्रदेश इंपावर्ड कमेटी की बैठक में लाया जाएगा। यहां से मंजूरी के बाद इस रिपोर्ट को दिल्ली इंपावर्ड कमेटी की बैठक में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन वैली से सड़क की मंजूरी लेने को सुप्रीमकोर्ट ने दिल्ली में इंपावर्ड कमेटी बनाई है, जहां यह मामला भेजा जाना है। ग्रीन वैली से किस तरह सड़क निकाली जानी है, टीम इसका निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही इसे मंजूरी दी जाएगी।


नरेश शर्मा, ईएनसी, लोनिवि ने बताया कि इस सड़क पर 50 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रपोजल तैयार किया गया है। इस मामले को इंपावर्ड कमेटी की बैठक में भेजा जा रहा है। इसके बाद मामला दिल्ली इंपावर्ड कमेटी में जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से यह सड़क महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed