फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla hottest day of winter season after nine years

नौ साल बाद शिमला में हाल बेहाल, दिल्ली-चंडीगढ़ से भी ज्यादा गर्म

Wed, 17 Jan 2018 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 17 Jan 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Shimla hottest day of winter season after nine years

राजधानी शिमला में मंगलवार का दिन जनवरी महीने में नौ साल बाद सबसे गर्म रहा। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2009 में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन


अधिकतम पारे में बढ़ोतरी के साथ ही शिमला शहर में रात का तापमान भी बढ़ गया है। शिमला में जनवरी महीने में सोमवार की रात दो साल बाद सबसे गर्म रही। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनवरी में सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री के बीच रहता है।
विज्ञापन


सोमवार रात के पारे में सामान्य से छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जनवरी महीने में भी तक साल 2006 में सबसे अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शिमला में अधिकतम पारा और अधिक बढ़ सकता है।

पांच शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में

Shimla hottest day of winter season after nine years

प्रदेश के पांच शहरों केलांग, कल्पा, मनाली, भुंतर और सुंदरनगर में न्यूनतम पारा माइनस में चल रहा है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में माइनस 0.6, सुंदरनगर-भुंतर में माइनस 0.2, मंडी में 1.3, सोलन में 2.0, ऊना-बिलासपुर में 2.4, चंबा में 1.3,  कांगड़ा में 4.6, धर्मशाला में 6.6, नाहन में 7.0 और डलहौजी में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

दिल्ली, चंडीगढ़ से ज्यादा शिमला गर्म
राजधानी शिमला में सोमवार रात दर्ज किया 9.3 डिग्री का न्यूनतम पारा दिल्ली और चंडीगढ़ से भी अधिक है। सोमवार रात को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1, चंडीगढ़ में 6.6, जयपुर में 7.5, देहरादून में 5.7 और जम्मू में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, शिमला में जनवरी महीने के दौरान साल 2016 में न्यूनतम पारा 9.1, 2015 में 11.2, 2009 में 12.7, 2007 में 10.0 और 2006 में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

ऊना में 24 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, धर्मशाला में 17.4, सुंदरनगर में 23.7, भुंतर में 21.4, कल्पा में 13.4, नाहन में 19.9, सोलन में 21.5, कांगड़ा में 22.6, बिलासपुर में 21.1, हमीरपुर में 23.7, चंबा में 21.9 और डलहौजी में 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed