फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Hockey players celebrate on winning bronze in Olympics

शिमला: ओलंपिक में कांस्य जीतने पर हॉकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुके चमन लाल बंसल ने कहा कि भारतीय टीम ने हॉकी खिलाड़ियों सहित पूरे देश को निराश नहीं होने दिया। जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम के हर खिलाड़ी ने अंत तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Shimla: Hockey players celebrate on winning bronze in Olympics
बालूगंज में हॉकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर राजधानी शिमला में जश्न मनाया गया। बालूगंज चौक पर दोपहर एक बजे एकत्र हुए राजधानी के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों ने मिठाइयां बांट कर एक दूसरे को जीत पर बधाई दी। ओलंपिक में 41 सालों बाद हॉकी में खिलाड़ियों ने मेडल जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुके चमन लाल बंसल ने कहा कि भारतीय टीम ने हॉकी खिलाड़ियों सहित पूरे देश को निराश नहीं होने दिया। जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम के हर खिलाड़ी ने अंत तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अशोक ठाकुर ने कहा कि टीम ने देश का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


इस जीत से युवाओं में हॉकी के प्रति रुझान बढ़ेगा। गौरव कुमार और भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत के बेटों ने तो जीत का जज्बा दिखा दिया है, अब बारी बेटियों की है। उम्मीद है कि बेटियाें का भी दमदार प्रदर्शन होगा और मेडल भारत के नाम होगा। खिलाड़ी नरेश कुमार ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का पूरे ओलंपिक में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा और टीम ने पूरी एकजुटता के साथ मुकाबले खेले हैं। दलीप थापा मानते हैं कि इस जीत से भारतीय हॉकी का पुराना रुतबा एक बार फिर से लौट आया है। वेद प्रकाश ने कहा कि भारतीय हॉकी का भविष्य अब सुनहरा नजर आ रहा है। बंसी ठाकुर ने कहा कि  हॉकी टीम ने हर भारतीय की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed