शिमला: ओलंपिक में कांस्य जीतने पर हॉकी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुके चमन लाल बंसल ने कहा कि भारतीय टीम ने हॉकी खिलाड़ियों सहित पूरे देश को निराश नहीं होने दिया। जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम के हर खिलाड़ी ने अंत तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर राजधानी शिमला में जश्न मनाया गया। बालूगंज चौक पर दोपहर एक बजे एकत्र हुए राजधानी के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों ने मिठाइयां बांट कर एक दूसरे को जीत पर बधाई दी। ओलंपिक में 41 सालों बाद हॉकी में खिलाड़ियों ने मेडल जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुके चमन लाल बंसल ने कहा कि भारतीय टीम ने हॉकी खिलाड़ियों सहित पूरे देश को निराश नहीं होने दिया। जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम के हर खिलाड़ी ने अंत तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अशोक ठाकुर ने कहा कि टीम ने देश का गौरव बढ़ाया है।
इस जीत से युवाओं में हॉकी के प्रति रुझान बढ़ेगा। गौरव कुमार और भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत के बेटों ने तो जीत का जज्बा दिखा दिया है, अब बारी बेटियों की है। उम्मीद है कि बेटियाें का भी दमदार प्रदर्शन होगा और मेडल भारत के नाम होगा। खिलाड़ी नरेश कुमार ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का पूरे ओलंपिक में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा और टीम ने पूरी एकजुटता के साथ मुकाबले खेले हैं। दलीप थापा मानते हैं कि इस जीत से भारतीय हॉकी का पुराना रुतबा एक बार फिर से लौट आया है। वेद प्रकाश ने कहा कि भारतीय हॉकी का भविष्य अब सुनहरा नजर आ रहा है। बंसी ठाकुर ने कहा कि हॉकी टीम ने हर भारतीय की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य किया है।