फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla gudiya rape case IG and four police officers suspended

शिमला रेप केस: आईजी जहूर जैदी समेत पांच पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Fri, 01 Sep 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Sep 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Shimla gudiya rape case IG and four police officers suspended

गुड़िया मामले से जुडे़ लॉकअप हत्याकांड में आईजी जहूर एच जैदी समेत 5 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड हो गए हैं। लॉकअप में 48 घंटे से अधिक समय तक रहने पर इन पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के तीसरे दिन वीरवार को सीबीआई ने रिमांड पर लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से नई दिल्ली में कड़ी पूछताछ की। अब इन्हीं से ही गुड़िया मामले की असलियत जानने के लिए सुराग ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में तीन पुलिस कर्मचारी पहले से ही सस्पेंड चल रहे हैं। सूरज लॉकअप हत्याकांड मामले में सीबीआई ने 29 अगस्त को हिमाचल पुलिस के आईजी जहूर एच जैदी, ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें आईजी, डीएसपी और अन्य तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए हैं। सीबीआई का दावा है कि सूरज हत्याकांड को पुलिसकर्मियों ने ही अंजाम दिया। 

गृह विभाग को दे दी थी अधिकारियों की गिरफ्तारी की सूचना

Shimla gudiya rape case IG and four police officers suspended

जांच को बनाई पुलिस एसआईटी के प्रमुख आईजी जैदी ने न केवल सच्चाई को छिपाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि हत्या का इलजाम हवालात में बंद आरोपी राजू पर थोप दिया।

गिरफ्तार किए गए सभी पुलिस वालों को चार सितंबर तक रिमांड पर चल रहे हैं। डीजीपी सोमेश गोयल ने कहा कि आईजी और डीएसपी की सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना गृह विभाग को दे दी गई थी।

डीम्ड सस्पेंशन के बाद गृह विभाग से की गई कार्रवाई की प्रति मिलने के बाद ही इस पर कुछ कह सकते हैं। थाने में तैनात गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की सस्पेंशन एसपी शिमला ने करनी है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दोनों स्तरों पर इससे संबंधित कार्रवाई कर दी गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed