फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla gangrape and murder case CBi yet not found any clue

शिमला रेप केस: सीबीआई के हाथ खाली, नहीं लगा कातिलों का सुराग

Thu, 12 Oct 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Oct 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Shimla gangrape and murder case CBi yet not found any clue
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

कोटखाई में दसवीं की छात्रा से दुराचार और हत्या के मामले में जांच कर रही सीबीआई जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। तमाम मशक्कत के बावजूद सीबीआई असल अपराधियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपियों को न तो सीबीआई अपराधी मान रही है और न ही उन्हें क्लीन चिट देकर किसी और को पकड़ पा रही है। सीबीआई ने इस मामले से जुड़ी पांचवीं संयुक्त स्टेटस रिपोर्ट सील्ड कवर में हिमाचल हाईकोर्ट को सौंपी।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट देखकर सीबीआई को फिर फटकार लगाई। कहा कि स्टेटस रिपोर्टों से लगता है कि सीबीआई के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या एनआईए को यह मामला दिया जाए

Shimla gangrape and murder case CBi yet not found any clue

खंडपीठ ने मौखिक तौर पर कहा कि सीबीआई अगर इस मामले की जांच नहीं कर पा रही है तो क्या एनआईए को यह मामला दिया जाए। अगर सीबीआई इस मामले में जांच नहीं करेगी तो कौन करेगा?

सीबीआई अधिकारियों ने कोर्ट में कहा कि यह मामला वैज्ञानिक साक्ष्यों पर निर्भर है। 16 अक्तूबर को ब्रेन मैपिंग की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

इस पर खंडपीठ ने कोर्ट में उपस्थित सीबीआई अधिकारियों को 25 अक्तूबर तक विस्तृत जानकारी सामने रखने के आदेश दिए। कहा गया कि यदि फिर भी कोर्ट से कुछ छिपाया तो सीबीआई निदेशक को तलब करना पड़ेगा। इस मामले पर अब 25 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed