फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla fest will be organised from 20 to 23 september

शिमला फेस्ट में बॉलीवुड गायक जमाएंगे रंग, इस दिन से होगा आयोजन

Tue, 04 Sep 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Sep 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
shimla fest will be organised from 20 to 23 september

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 20 से 23 सितंबर तक शिमला फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन शिमला करेगा। इस फेस्ट में दो बार के फिल्म फेयर और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीतने वाले स्टार कलाकार मोहित चौहान भी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


मोहित नाहन के रहने वाले हैं तथा बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ गायकों में शुमार हैं।  डीसी अमित कश्यप ने शिमला फेस्ट की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इस फेस्ट में चार सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। स्कूली छात्रों के अलावा स्थानीय कलाकार कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। शिमला फेस्ट में स्टार कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए रहा आकर्षण का केंद्र

shimla fest will be organised from 20 to 23 september
प्रतीकात्मक तस्वीर

इसके अलावा पहाड़ी नाइट, फैशन शो और अन्य स्पर्धाएं भी होंगी। वहीं स्थानीय लोगों को सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा विशेष बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक के दौरान जिला के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि शिमला सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। प्रशासन का कहना है कि शिमला फेस्ट के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed