फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Dharamsala NH tender not open even Third time

तीसरी बार भी नहीं खुला शिमला-धर्मशाला फोरलेन का टेंडर

Wed, 22 Aug 2018 10:09 AM IST
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Updated Wed, 22 Aug 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Shimla Dharamsala NH tender not open even Third time
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिमला-धर्मशाला फोरलेन के लिए धर्मशाला से ज्वालामुखी तक होने वाला पहले चरण का टेंडर तीसरी बार भी नहीं खुल पाया। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा न होने की वजह से 24 अप्रैल फिर 30 मई और अब 25 जुलाई को भी टेंडर नहीं खुला।

विज्ञापन


लिहाजा, वर्ष 2021 तक फोरलेन का काम पूरा होना मुश्किल दिख रहा है।उल्लेखनीय है कि काम जल्द पूरा करने के लिए 223 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन को 5 पैकेज में बांटा गया है।
विज्ञापन


फोरलेन बनने के बाद शिमला-धर्मशाला की दूरी 200 किमी रह जाएगी जबकि 8 के बजाय 4 घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। एनएचएआई ने सभी 5 पैकेज के टेंडर 6 महीनों में करने का दावा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 पैकेज के निर्माण को प्राथमिकता देगा एनएचएआई 

Shimla Dharamsala NH tender not open even Third time

लेकिन अभी तक 3 ए की अधिसूचना ही हो पाई है। 3 डी सर्वे का कार्य चल रहा है। सिर्फ धर्मशाला-ज्वालामुखी का 3 डी सर्वे पूरा हुआ है लेकिन इसके टेंडर की प्रक्रिया पिछले 4 महीनों से पूरी नहीं हो पा रही है। 

एनएचएआई शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक वाईए राउत ने बताया कि धर्मशाला से ज्वालामुखी का टेंडर नहीं खुला है। आगामी तारीख की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

टेंडर प्रक्रिया दिल्ली हेडक्वार्टर से संचालित होती है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई पहले 5 पैकेज के निर्माण को प्राथमिकता देगा, इसके बाद ब्रह्मपुखर-कंदरौर डबल लेन का कार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed