फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla delhi flight not operating from last 20 days

चुनावी मौसम में पिछले 20 दिन से शिमला-दिल्ली की उड़ान ठप

Wed, 03 Apr 2019 10:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
shimla delhi flight not operating from last 20 days
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिमला से दिल्ली के लिए शुरू की उड़ान योजना चुनावी मौसम में पिछले 20 दिन से ठप पड़ी है। 13 मार्च से एक भी फ्लाइट न तो आई और न ही यहां से गई है।

विज्ञापन


केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना के इन हालात के बावजूद एयर इंडिया के अधिकारी अभी भी फ्लाइट शुरू होने की तिथि तक नहीं बता पा रहे। इससे सैलानियों से लेकर स्थानीय लोगों के अलावा हवाई सेवा की बदौलत टैक्सी संचालन करने वाले वाहन चालक और मालिक भी परेशान हैं।
विज्ञापन


हैरानी यह है कि उड़ान शुरू कब होगी, यह जानकारी नहीं है, लेकिन एयर इंडिया की एलायंस एयर कंपनी ऑनलाइन टिकट की बिक्री जारी रखे है। वहीं कंपनी एन मौके पर फ्लाइट कैंसल होने की जानकारी का एक एसएमएस कर अपनी फर्ज अदायगी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घट जाएगी फ्लाइट से आने वालों की संख्या

उधर, एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुलशन मेहता ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते 13 मार्च से हवाई सेवा स्थगित है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सेवा दोबारा शुरू की जाए। एयरपोर्ट टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रेस सचिव नरेश वर्मा ने बताया कि आए दिन फ्लाइट रद्द होने का सीधा असर सैलानियों की संख्या पर पड़ेगा।

महीने में पंद्रह दिन फ्लाइट कैंसल होगी तो जाहिर है कि शिमला आने वाले और यहां से वापस दिल्ली जाने वाले अन्य माध्यमों का उपयोग करेंगे। फ्लाइट के यात्री कम होंगे तो उससे एयरपोर्ट पर इन्हीं यात्रियों को लाने और ले जाने वाले टैक्सी चालकों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed