फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: decide ministers from shimla assembly seats not easy for congress

Shimla: शिमला जिले से कौन होगा मंत्री, चुनना नहीं होगा आसान

Fri, 09 Dec 2022 04:11 PM IST
Krishan Singh चैतन्य ठाकुर
चैतन्य ठाकुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

कांग्रेस के लिए शिमला से किसी एक को मंत्री बनाने की राह भी आसान नहीं होगी। मंत्री के दावेदारों की लंबी सूची है।

विज्ञापन
Shimla: decide ministers from shimla assembly seats not easy for congress
हिमाचल चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिमला में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद मंत्री कौन बनेगा इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। कांग्रेस के लिए शिमला से किसी एक को मंत्री बनाने की राह भी आसान नहीं होगी। मंत्री के दावेदारों की लंबी सूची है। जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर चौथी बार, रामपुर से नंदलाल चौथी बार, रोहडू से मोहन लाल ब्राक्टा तीसरी बार, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह तीसरी बार, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार और ठियोग से कुलदीप राठौर मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन


 इनमें से किसी एक का चुनाव करना हाईकमान के लिए मुश्किल है। कारण यह सभी सशक्त दावेदार माने जा रहे हैं। विक्रमादित्य कांग्रेस चुनाव में स्टार प्रचारक रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं। हॉली लॉज समर्थकों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री या फिर मंत्री पद पक्का है। वहीं वरिष्ठता की बात करें तो सबसे ऊपर रोहित ठाकुर और नंदलाल का नाम सामने आता है। 
विज्ञापन


नंदलाल हॉली लॉज के करीबी हैं। इनके बाद रोहित, मोहनलाल ब्राक्टा और अनिरुद्ध सिंह का नाम आता है। इन्हें भी सीधे तौर पर कांग्रेस नजर अंदाज नहीं कर सकती। इन नामों के बीच कुलदीप राठौर का नाम आने से मंत्री पद के दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है। कुलदीप पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और इनके नेतृत्व में उपचुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुई थी। कांग्रेस हाईकमान ने इसी का इनाम देते हुए ठियोग विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया और जीत कर भी आए। कांग्रेस पार्टी में इनकी वरिष्ठता को नकारना आसान नहीं होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed