{"_id":"632e002e3fd063498241ca84","slug":"shimla-cji-uu-lalit-and-law-minister-rijiju-to-visit-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla : सीजेआई यूयू ललित और कानून मंत्री रिजिजू कल धर्मशाला में, विधिक सेवा महाशिविर में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla : सीजेआई यूयू ललित और कानून मंत्री रिजिजू कल धर्मशाला में, विधिक सेवा महाशिविर में करेंगे शिरकत
Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
CJI UU LALIT
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में रविवार को विधिक सेवा महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित और केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शीर्ष अदालत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश एए सैयद, न्यायाधीश सबीना, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह मौजूद होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण और कांगड़ा जिला विधिक सेवा की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों की जरूरतों को पूरा करना है।
विज्ञापन
लोगों को प्राधिकरण की कल्याणकारी स्कीमों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें लोगों को कल्याणकारी स्कीमों के बारे में बताया जाएगा।
जरूरतमंद लोगों को पोलियो लेग, व्हील चेयर, बैसाखी इत्यादि उपकरण भी बांटे जाएंगे। इसके बाद 3 बजे केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजजू शिमला के होलीडे होम में हिमाचल प्रदेश लीगल सेल संगोष्ठि में भाग लेंगे