फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla city jam on first day of the week

हफ्ते के पहले दिन शहर जाम

Mon, 22 Nov 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shimla city jam on first day of the week
शिमला के बालूगंज के समीप चल रहे निर्माण कार्य के कारण यहां रोज जाम लग रहा है। अमर उजाला - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। हफ्ते के पहले ही दिन शहर जाम हो गया। सोमवार को शहर के लोगों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला-मंडी हाईवे पर भी टुटू चौक पर जाम के कारण शहर में आने वाले लोगों को भी करीब सवा घंटे तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, शहर के व्यस्ततम टॉलैंड चौक के पास निजी बस खराब हो गई। आफिस ऑवर्स के दौरान जाम के कारण स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे हीरानगर से टुटू तक लंबा जाम लगा रहा। करीब दो किलोमीटर तक के सफर में सवा घंटा लग गया। सोमवार का दिन होने के कारण लोगों को कार्यालय आने में परेशानी हुई। शिमला रूट पर आने और जाने वाली करीब एक दर्ज बसें भी जाम में फंसी रहीं। दिनभर यहां पर वन-वे व्यवस्था रही। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ढैंडा में सड़क के दोनों तरफ आइडल पार्किंग और टारिंग के कारण जाम लग रहा है। घणाहट्टी के रहने वाले अविनाश भारद्वाज विश्वविद्यालय एक घंटा देरी से पहुंचे। विकास गुप्ता को भी कार्यालय पहुंचने में घणाहट्टी से दो घंटे लग गए। आम तौर इन्हें कार्यालय पहुंचने में एक घंटा लगता है।
विज्ञापन

उधर, सवा दस बजे टॉलैंड के पास निजी बस खराब होने से सड़क वनवे हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से बस ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हालांकि, एक बड़ा हादसा टल गया। आधे घंटे में टॉलैंड से निगम बिहार, छोटा शिमला तक वाहनों की कतारें लग र्गइं। इस दौरान ढली और ओल्ड बस स्टैंड की ओर से आवाजाही कर रहे वाहन भी जाम में फंस गए। नवबाहर के सुरेंद्र वर्मा और सुभाष वर्मा ने बताया कि जाम के कारण समय से कार्यालय नहीं पहुंच पाए। करीब सवा एक घंटे बस के खराब होने से जाम की समस्या लगातार होती रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब साढ़े ग्यारह बजे बस को सड़क से हटाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि टॉलैंड में निजी बस खराब होने से दिक्कत पेश आई थी। ढैंडा के पास अवैध वाहनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed