{"_id":"5ef370248ebc3e42c94d7f26","slug":"shimla-chinese-word-removed-from-shop-in-protest-against-china-it-is-renamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: चीन के विरोध में दुकान से हटाया चाइना शब्द, ये रखा नया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: चीन के विरोध में दुकान से हटाया चाइना शब्द, ये रखा नया नाम
Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन किया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की राजधानी शिमला के मालरोड पर शिवमंदिर के समीप स्थित मशहूर चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन कर दिया गया है। चीन के खिलाफ चल रहे विरोध के समर्थन में कारोबारी ने बुधवार को चाइना नाम हटा दिया। आगे और पीछे के शब्द हटाकर दुकान का नाम इन टाउन कर दिया गया।
विज्ञापन
सालों से शहर में यह दुकान चाइना टाउन के नाम से मशहूर रही। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दुकान मालिक नेहर सिंह ने अपनी इच्छा से दुकान से चाइना शब्द हटाया है। गौरतलब है कि इससे पहले शिमला के रामबाजार में भी कारोबारी चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर चुके हैं। इनका कहना है कि वे न तो चीन में निर्मित सामान खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।
विज्ञापन