फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: BJP calm due to Shanta's impunity, support to Sukhu

Shimla : शांता की बेबाकी से भाजपा शांत ...सुक्खू को सहारा, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दी आपदा में एक रहने की सलाह

Mon, 14 Aug 2023 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 06:50 AM IST
सार

उन्होंने आपदा की घड़ी में हिमाचल में विपक्ष को सरकार का सहयोग करने की सलाह दी। यही नहीं, आपदा से निपटने के लिए हिमाचल की सुक्खू सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।

विज्ञापन
Shimla: BJP calm due to Shanta's impunity, support to Sukhu
shanta kumar

विस्तार

बहुत समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार बोले तो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने आपदा की घड़ी में हिमाचल में विपक्ष को सरकार का सहयोग करने की सलाह दी। यही नहीं, आपदा से निपटने के लिए हिमाचल की सुक्खू सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।

विज्ञापन


उनके इस बयान से हिमाचल में भाजपा में फिर खलबली मच गई है, वहीं इससे लगातार विपक्ष के तंज झेलती सुक्खू सरकार को राहत मिली है। इससे आपदा पर भाजपा की सियासत में कुछ ठंडक घुल गई है। इससे सुक्खू सरकार का आपदा से निपटने का हौसला बढ़ा है। शांता ने ताजा बयान में प्रदेशवासियों से भी सरकार की आर्थिक मदद करने की अपील की है। 
विज्ञापन


सुक्खू सरकार की पीठ थपथपाकर कहा है कि यह अच्छे तरीके से आपदा का मुकाबला कर रही है। उनकी इच्छा है कि सब एकजुट होकर काम करें। शांता इससे पहले भी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सैद्धांतिक बातें करते रहे हैं। वह भाजपा की केंद्र या राज्य सरकार की आलोचना करने से भी नहीं हिचकिचाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर प्रतिद्वंद्वी दल की राज्य में अच्छे काम के लिए सराहना करते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से सरकार के आपदा प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए भाजपा हमलावर रही है। अब शांता की विपक्षी भाजपा को सरकार का सहयोग करने की इस सलाह पर भाजपा नेताओं को कुछ कहते नहीं बन रहा है, क्योंकि प्रदेश के ये सभी भाजपा नेता उनका आदर करते हुए उनकी बात पर जवाब देने का साहस नहीं दिखा पाते हैं।


दिखाते रहे हैं आईना
शांता ने मई 2017 में कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की विश्वासमत प्राप्त करने की कोशिश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। पिछली जयराम सरकार को भी नशे के खिलाफ विपक्ष से सलाह कर इस बारे में कार्य योजना बनाने को कहा था। ऐसी सलाह वह धूमल सरकार में भी देते रहे। भाजपा सांसद रहते हुए शांता ने 2016 में कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह ठाकुर की ओर से चिकित्सकों को जेनरिक दवाएं लिखने के फैसले की तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed