फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Avinash Rai Khanna wrote a letter, Human Rights Commission should take cognizance of the case of beati

Shimla: अविनाश राय खन्ना ने लिखा पत्र, एनएचएआई अधिकारी की पिटाई पर संज्ञान ले मानवाधिकार आयोग

Thu, 03 Jul 2025 01:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

पूर्व प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने भट्ठाकुफर में पांच मंजिला भवन गिरने के मामले में एनएचएआई अधिकारियों की पिटाई पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Shimla: Avinash Rai Khanna wrote a letter, Human Rights Commission should take cognizance of the case of beati
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रभारी और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर एनएचएआई के अधिकारी की पिटाई पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। खन्ना ने लिखा कि शिमला के भट्ठाकुफर में हुई घटना ने सरकारी कर्मचारियों और समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि एनएचएआई इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की ओर से उन्हें शिकायत पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है। अधिकारी पर कथित तौर पर ऐसी परिस्थितियों में हिंसक हमला किया गया, जो ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्थिति की गंभीरता के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समय पर या उचित कार्रवाई करने में विफल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप न्याय से वंचित होना पड़ा है। खन्ना ने आयोग से अनुरोध किया कि वह मामले का तत्काल संज्ञान ले और पीड़ित के लिए जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करते हुए जांच शुरू करे। खन्ना ने कहा कि इस घटना ने सार्वजनिक अधिकारियों की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की स्पष्ट उदासीनता के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed